शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मैनपुरी: अब जांच के लिए नहीं भटकेंगी महिला मरीज

· · 2 मिनट

मैनपुरी: अब जांच के लिए नहीं भटकेंगी महिला मरीज

गाँव कनेक्शन संवाददाता

मैनपुरी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे महिला अस्पताल में फिलहाल मरीजों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाईटेक लेबोरेटरी में अब लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों के अलावा अन्य बीमारियों से संबंधित जांचें भी आसानी से कराई जा सकेंगी। अब तक गर्भवती महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी में मनमानी रकम खर्च करनी पड़ती थी।

फिलहाल लैब में सुगर, क्रिएटिनिन, यूरिया के साथ एसजीपीटी और एसजीओटी को मिलाकर पांच जांचें कराई जा रही हैं। जल्द ही अन्य जांचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जयवीर सिंह, लैब तकनीशियन

महिला अस्पताल में प्रतिदिन दो सैकड़ा से ज्यादा महिलाएं अपना उपचार कराने आती हैं। इनमें से 40 फीसद को अलग-अलग जांचों के लिए लिखा जाता है। कुछ जांचें तो अस्पताल की पैथोलॉजी में ही संभव हो जाती हैं, लेकिन लिवर से जुड़ी जांचों के लिए महिलाओं को प्राइवेट पैथोलॉजी की ओर रुख करना पड़ता है । महिला अस्पताल में ही हाईटेक लेबोरेटरी की स्थापना कराई गई है। इस लैब में बायो केमिस्ट्री से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जांचें आसानी से नि:शुल्क हो सकेंगी। जांचों के लिए लाखों रुपये कीमत वाला ऑटो एनालाइजर स्थापित कराया गया है।

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। हाईटेक लेबोरेटरी में अब सभी प्रकार की जांचें नि:शुल्क होंगी। इतना ही नहीं, चौबीस घंटे इमरजेंसी में महिलाओं से संबंधित बीमारियों का उपचार कराया जाएगा।

हरिदत्त नेमी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल, मैनपुरी

क्या है एसजीपीटी और एसजीओटी

एसजीपीटी (सीरम ग्लूटामिक पाइरूविक ट्रांसएमिनेज) और एसजीओटी (सीरम ग्लूटामिक ऑक्जेलोएसिटिक ट्रांसएमिनेज) दोनों ही लिवर से संबंधित टेस्ट हैं। इन जांचों के माध्यम से महिलाओं के शरीर में पीलिया की जांच और लिवर के सही ढंग से कार्य करने की क्रियाशीलता का पता चलता है। प्राइवेट पैथोलॉजी में इन दोनों ही जांचों के नाम पर मनमानी फीस वसूली जाती है। साथ ही रिपोर्ट देने में भी वक्त लगता था। अब अस्पताल के लैब में ही नि:शुल्क जांच संभव हो सकेगी। इतना ही नहीं, जांच के कुछ घंटे बाद उसी दिन रिपोर्ट भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख