गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

एक बार बोकर पांच साल तक पशुओं को खिलाइए ये घास

· · 2 मिनट

एक बार बोकर पांच साल तक पशुओं को खिलाइए ये घास

अखा (बरेली)। जनपद के अखा गाँव में एक ऐसी घास उगाई जा रही है, जिसमें पशुओं को खिलाई जाने वाली आम घास के मुकाबले अधिक प्रोटीन पाया जाता है। इस घास के सहारे पशुपालक न सिर्फ बचत कर सकते हैं बल्कि पशुओं को भी अधिक स्वस्थ बना सकते हैं।

जिला मुख्यालय के पश्चिम में 10 किमी दूर बसे अखा गाँव में पशुपालक देवेश सिंह (32 वर्ष) पिछले एक महीने से एक ऐसी घास अपने खेतों में उगा रहे हैं। इस घास में इतना पोषण होता है कि वे अपने चार पशुओं को एक समय के दाने की जगह ये घास ही खिलाते हैं। जिज्वा नाम की ये घास उन्हें एक पशुचिकित्सा के वैज्ञानिक ने दी है।

यह भी पढ़ें- गाय के पेट जैसी ये ‘ काऊ मशीन ‘ सिर्फ सात दिन में बनाएगी जैविक खाद , जानिए खूबियां

बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ रनवीर सिंह इस घास को गुजरात के राजकोट से खोज कर लाए थे। “राजकोट में एक प्रसिद्ध गोशाला है जहां मैं अध्ययन के लिए गया था। वहां दाने के बदले ये घास गायों को खिलाई जाती है। इसके कुछ पौधे जब संस्थान में लाकर मैंने परीक्षण किया तो पाया कि इसमें सामान्य घास के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन है,” डॉ सिंह ने बताया।

सामान्य घास में आठ से नौ प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है वहीं डॉ सिंह के मुताबिक जिज्वा में 15 से 18 फीसदी प्रोटीन है। साथ ही किसान इस घास को एक बार उगाकर पांच साल तक काटते रह सकते हैं।

पशुपालक देवेश ने जिज्वा घास को अपने आधे बीघा खेत में उगा रखा है। “जब इस घास को खिलाते हैं तो पशुओं को एक समय दाना नहीं देना पड़ता है पशु चाव से खाते भी हैं। इसको लगाने में कोई खर्चा भी नहीं आता है,” देवेश ने बताया।

यह भी पढ़ें- नेपियर घास एक बार लगाएं पांच साल हरा चारा पाएं, वीडियों में जानें इसको लगाने की पूरी विधि

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख