शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

जीवन से तनाव दूर कर रहें व्यवस्थित

· · 2 मिनट

जीवन से तनाव दूर कर रहें व्यवस्थित

शजिया सिद्दीकी

आजकल के आधुनिक समय में हर एक के जीवन में तनाव बहुत बढ़ गया है। स्मार्टफोन ने जीवन को आसान तो बना दिया है लेकिन जिंदगी मुश्किल भी हो गई है। लोग एक दूसरे से दूर हो गए हैं। लोग एक दूसरे के साथ कम और मशीनों के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं। खुशियों की जिम्मेदारी अब लाइक्स पर निर्भर करती है। लोगों पर काम की जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। हर कोई अपनी जिंदगी को बेहतर करना चाहता है वो तो हो गई है लेकिन तनाव भी बढ़ गया है।

  • अपनी जिंदगी में चीजों की अहमियत तय करें कौन सा काम ज्यादा जरूरी है वो पहले करें और जो ज्यादा जरूरी नहीं है उसे बाद में करें। हम न तो रोबोट हैं और न ही सुपरमैन कि सारे काम एक साथ करें।
  • बीच-बीच में आराम करना भी जरूरी है। काम करने के बाद आराम भी करें। मशीन भी अगर लगातार काम करती है तो उसका मोटर खराब हो जाता है इसलिए अपने शरीर को इज्ज्त दें और उसकी जरूरत को समझें।
  • नाश्ता जरूर करें। दिन की शुरूआत एक बिस्किट और चाय से न करें। उसके साथ भरपेट नाश्ता दिन भर की जरूरत को पूरा करने के लिए जरूरी है।
  • अच्छी नींद और व्यायाम शरीर के लिए दवा को काम करता है। जरूरी नहीं है कि कोई जिम या मशीन का ही सहारा लें। चलना, सीढ़ियां चढ़ना या उतरना और घर का काम करना भी व्यायाम है। जहां तक हो सके पैदल चलने की कोशिश करें।
  • जिंदगी में मनोरंजन बहुत जरूरी है। चार दिन खूब आराम करें तो एक या दो दिन आराम करें। जो भी चीजें जिंदगी में मजे देती हों वो करें। दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलना, मूवी देखने जाना, शॉपिंग करने जाना, घूमना, जिस भी चीज से तनाव कम होता हो वो करें।
  • परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं। जिस समय उनके साथ बैठें अपना इंटरनेट बंद कर दें। सब लोग साथ में खाना खाने की कोशिश करें।
  • अपने नकारात्मक विचारों को अपने जीवन पर हावी न होने दें। अपनों से अच्छी बातें करें जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाते हों।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख