शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

सरसों तेल की कीमतें घटी

· · 1 मिनट

सरसों तेल की कीमतें घटी

नई दिल्ली (भाषा)। स्थानीय थोक तेल तिलहन बाजार में कमजोर कारोबार में सरसों तेल में हल्की नरमी रही जबकि अन्य सभी खाद्य एवं अखाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे। व्यापारियों के अनुसार स्थानीय स्तर पर लिवाली कमजोर रहने से सरसों तेल के भाव में गिरावट रही। राष्ट्रीय राजधानी में सरसों एक्सपैलर ( दादरी) तेल 50 रुपए गिरकर 8,700 रुपए क्विंटल रह गया।

भाव इस प्रकार रहे

रुपए प्रति क्विंटल तिलहन सरसों 2,950 से 3,050, मूंगफली 2,150 से 2,900, वनस्पति घी 15 लीटर टिन 800 से 1,000 पर रहे।

खाद्य तेल : मूंगफली मिल डिलीवरी (गुजरात) 13,200, मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड प्रति टिन 1,950 से 2,000, सरसों एक्सपैलर दादरी 8,700, सरसों पक्की घानी प्रति टिन 1,405 से 1,455, सरसों कच्ची घानी प्रति टिन 1,455-1,555, तिली मिल डिलीवरी 7,800, सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी (इंदौर) 6,700, सोयाबीन डीगम (कांडला) 6,400 कच्चा पॉम तेल (एक्स कांडला) 4,450 बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) 6,600 पर रहे। वहीं अखाद्य तेल अलसी 9,700, अरंडी 9,700 से 9,800, नीम 5,350 से 5,450 पर रहे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख