शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

सरकारी रेट से नीचे न बिके किसान का गेहूं: मुख्य सचिव

· · 1 मिनट

सरकारी रेट से नीचे न बिके किसान का गेहूं: मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि किसानों का गेहूं किसी भी कीमत में न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे नहीं जाना चाहिए। गेहूं की समीक्षा करते हुए उन्होंने खरीद में पिछड़ने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

सोमवार को लखनऊ में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, एडीएम आपूर्ति और डिप्टी आरएमओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर गेहूं खरीद की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को बेहतर सुविधाएं और देकर तय अवधि में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रदेश में इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 45 लाख मीटि्रक टन रखा गया है। एक अप्रैल से 15 मई तक होने वाली सरकारी केंद्रों पर अब लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 12 फीसद यानी करीब सात लाख टन की ही खरीद हो सकी है। वहीं लखनऊ में 30 हजार टन के सापेक्ष मात्र 6.5 फीसद की खरीद हो सकी है। मुख्य सचिव ने गेहं की खरीद लक्ष्य में जिले के पिछडा़ होने पर नाराजगी जताई और खरीद केंद्रों पर गेहूं नहीं आने के कारणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों एसडीएम, एआरओ, डिप्टी आरएमओ को गेहूं खरीद केंद्रों का दौरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केंद्रों पर बैग, वजन और नियमित रूप भुगतान करने को कहा। इसके साथ यह भी सुनिश्चत करने को कहा कि सभी मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य का ध्यान रखा जाए और कोई किसान को किसी भी तरह से न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बेचने के लिए बाध्य किया जाना चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख