मुंबई मैराथन 2017 में पुरुष वर्ग में तंजानिया के एलफोंसे सिम्बु व महिला वर्ग में कीनिया की बोर्नेस कितुर ने खिताब जीता

Sanjay Srivastava | Jan 15, 2017, 15:54 IST
Mumbai
मुंबई (भाषा)। तंजानिया के एलफोंसे सिम्बु ने आज यहां स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन में पुरुष स्पर्धा में जीत दर्ज की जबकि कीनिया की बोर्नेस कितुर ने महिला खिताब अपने नाम किया।

बीजिंग में 2015 विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली सिम्बु ने दो घंटे, नौ मिनट और 32 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया। कीनिया की जोशुआ किरकोरिर ने दो मिनट नौ मिनट और 50 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान प्राप्त किया। किरकोरिर के हमवन एलियुड बार्बगेटुनी दो घंटे 10 मिनट 39 सेकेंड से तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैराथन सुबह 7.20 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से रवाना की गई।

महिला वर्ग में कीनिया की बोर्नेस कितुर ने दो घंटे, 29 मिनट दो सेकेंड के समय से जीत दर्ज की। इथियोपिया के चाल्टु टाफा (2:33.03) से दूसरा स्थान जबकि उनकी हमवतन टिगिस्ट गिर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। गिर्मा ने दो घंटे 33 मिनट 19 सेकेंड का समय लिया।

भारतीयों में ओलंपियन खेता राम पहले स्थान पर रहे जिन्होंने दो घंटे 19 मिनट 51 सेकेंड का समय निकाला। बहादुर सिंह (2:19.57) दूसरे जबकि मणिपुर के संजीत लुवांग (2:21.19) तीसरे स्थान पर हरे। इलाम सिंह चौथे और राहुल कुमार पाल पांचवें स्थान पर रहे। भारतीय महिलाओं में महाराष्ट्र की ज्योति गावते दो घंटे 50 मिनट 53 सेकेंड से प्रथम रहीं। श्यामली सिंह तीन घंटे आठ मिनट 41 सेकेंड से दूसरे स्थान पर रहीं। लेह-लद्दाख की जिगमेत डोलमा तीसरे स्थान पर रहीं जिन्होंने तीन घंटे 14 मिनट 38 सेकेंड का समय लिया।

Tags:
  • Mumbai
  • Mumbai Marathon 2017
  • Tanzania
  • Alphonce Simbu
  • Bornes Kitur
  • Standard Chartered Mumbai Marathon 2017

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.