शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

SP के रजत जयंती समारोह में जुटी भीड़, सुरक्षा कड़ी

· · 2 मिनट

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) शनिवार को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मना रही है। समारोह में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा में ‘युवा जोश’ के सफल प्रदर्शन के बाद अब शनिवार को समाजवादी पार्टी का ‘अनुभवी होश’ रजत जयंती में अपनी ताकत दिखाएगा। इस बीच समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद जनता परिवार के एका के सूत्रधार रहे दलों के प्रमुखों में से कई नेता हिस्सा लेंगे। इससे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में धर्मनिरपेक्ष दलों के गठबंधन का कोई रास्ता भी खुल सकता है।

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक लाख लोगों की क्षमता का पंडाल बना हुआ है। शिवपाल यादव के समर्थकों की ओर से अखिलेश की रथयात्रा से अधिक भीड़ जुटा कर लंबी लकीर खींचने का प्रयास भी जारी है। समारोह में बिहार की सत्ता में काबिज महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद, जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष और रालोद मुखिया भी होंगे। रजत जयंती में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल (एस) प्रमुख एच. डी. देवगौड़ा, रालोद प्रमुख अजित सिंह, सांसद राम जेठमलानी, जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, अभय चौटाला समेत गैर भाजपा दलों के एक दर्जन नेता मौजूद रहेंगे। लालू यादव शुक्रवार की देर रात लखनऊ पहुंच चुके हैं।

SP के रजत जयंती समारोह के मद्देनजर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। समारोह उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात और कानून-व्यवस्था आदि मसलों का बारीकी से अध्ययन किया गया है। सब कुछ आकलन कर मौके पर भारी भरकम अमला तैनात करने की तैयारी है। इस बीच, अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने निर्देश दिया है कि कहीं भी कोई चूक न हो। भीड़ आकलन के साथ ही वीआइपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और वाहनों की पार्किं ग पर ध्यान दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) रामकुमार ने बताया कि रजत जयंती समारोह के लिए भारी फोर्स आवंटित की गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख