शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल पर संकट, हरदा में किसान ने 6 एकड़ फसल जुतवाई

· · 2 मिनट

मध्यप्रदेश में सोयाबीन की फसल पर संकट, हरदा में किसान ने 6 एकड़ फसल जुतवाई

भोपाल (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश में सोयाबीन उगाने वाले किसानों पर संकट के बादल छा रहे हैं। सूखे के बाद सोयाबीन की फसल में तेजी से रोग लग रहा है। सूखा रोग लगने के बाद हरदा के राकेश सारण ने अपनी खड़ी 6 एकड़ फसल जुतवा दी है।

भारत में सबसे ज्यादा दालें मध्यप्रदेश में होती हैं और सोयाबीन उत्पादन में भी मध्यप्रदेश पिछले कई वर्षों ने नंबर वन है। लेकिन इस बार ये फसल रोग की चपेट में आ रही है।

“पत्तियां तो हरी-हरी थी लेकिन फलियों में कुछ था नहीं, कहीं दाने नजर नहीं आ रहे थे, इसलिए आज पूरी फसल जुतवा दी। बहुत नुकसान हो गया है। ये मानकर चलो 90 हजार से एक लाख तक नुकसान हो गया है।” हरदा तहसील में पिड़गाओं निवासी राकेश सारण फोन पर बताते हैं।

राकेश सारण बताते हैं, “फसल में रोग लगते देख मैंने पटवारी को फोन किया था, वो बीमार था नहीं आ पाया। लेकिन कृषि अधिकारी और स्थानीय विधायक खुद आए थे, सबसे कहा फसल में दम नहीं नहीं बची है। जुतवा दो। अब आगे देखते हैं मुआवजे का क्या होता है।”

राकेश सारण के अलावा मध्यप्रदेश के कई दूसरे इलाकों में भी सोयाबीन की फसल में रोग लगने की ख़बर आ रही है। कृषि जानकारों के मुताबिक ये नुकसान इल्ली नाम कीट से हुआ है, जो पत्तियों का रस चूस लेते हैं। आम यूनियन से जुड़े राम इऩानिया ने बताया, प्रदेश में सैकड़ों किसानों का इल्लियों से नुकसान हुआ है, सरकार जल्द से जल्द मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें- सूखे के लिए कुख्यात बुंदेलखंड से एक किसान की प्रेरणादायक कहानी

सोयाबीन की सूखी फलियां दिखाता किसान।

संबंधित ख़बरें- अक्टूबर में लहसुन की खेती करें किसान, जानिए कौन-कौन सी हैं किस्में

पंजाब के इन दो भाइयों से सीखिए, खेती से कैसे कमाया जाता है मुनाफा

जरुरी नहीं कीटनाशक , मित्र कीट भी कीट-पतंगों का कर सकते हैं सफाया


और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख