शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

सोनभद्र के किसान करेंगे कम पानी में हल्दी की खेती

· · 2 मिनट

सोनभद्र के किसान करेंगे कम पानी में हल्दी की खेती

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। सोनभद्र जिले में किसान पानी की समस्या से जूझते रहते हैं, ऐसे में कृषि विज्ञान केन्द्र ऐसी फसलों की जानकारी दे रहा है, जिससे कम पानी और लागत में किसान ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक जिले में किसानों को नयी तकनीक और नई किस्मों की जानकारी देते रहते हैं। इस समय वैज्ञानिक खरीफ में लगाई जाने वाली हल्दी की नई किस्म नरेन्द्र-एक किस्म के बीज वितरित कर रहे हैं।

कृषि वैज्ञानिक केन्द्र, के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार बताते हैं, “इस समय किसान हल्दी की बुवाई करते हैं, इस किस्म की खासियत होती है कि ये प्रदेश भर में कहीं भी की जा सकती है, ये कम पानी में भी ज्यादा उत्पादन देती है।”

ये भी पढ़ें : यूपी में अब बड़े स्तर पर होगी बासमती धान की खेती

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय ने हल्दी की इस किस्म को विकसित किया है। ये किस्म सभी तरह की जलवायु में उगाई जा सकती है साथ ही इसकी खेती देश के सभी प्रदेशों में की जा सकती है। यह गुणवत्ता व मात्रा में भी दूसरी किस्मों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

ये भी पढ़ें : एक बार लगाने पर कई साल तक हरा चारा देगी ये घास, अपने खेत में लगाने के लिए यहां करें संपर्क

सोनभद्र जिले के घोरावल ब्लॉक के मरसड़ा गाँव के किसान ब्रह्मदेव कुशवाहा बताते हैं, “मैं पिछले कई वर्षों से हल्दी की खेती करते आ रहा हूं, लेकिन इस बार नरेन्द्र-एक ही लगाऊंगा, हमारे यहां सिंचाई की बहुत परेशानी है। इस किस्म में कम पानी में ही ज्यादा पैदावार मिल जाती हैं।”

हल्दी की सफल खेती के लिए उचित फसल चक्र को अपनाना जरूरी होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हल्दी की खेती लगातार उसी जमीन पर न की जाए।

ये भी पढ़ें : इस विधि से बिना मिट्टी के खेती कर सकेंगे किसान

डॉ. संजीत कुमार कहते हैं, “किसान जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त के प्रथम सप्ताह तक हल्दी को लगा सकते हैं, जिनके पास सिंचाई सुविधा का अभाव है वे मानसून की बारिश शुरू होते ही हल्दी लगा सकते हैं।

जमीन अच्छी तरह से तैयार करने के बाद पांच-सात मीटर, लंबी तथा दो-तीन मीटर चौड़ी क्यारियां बनाकर 30 से 45 सेमी कतार से कतार और 20-25 सेमी पौध से पौध की दूरी रखते हुए चार-पांच सेमी गहराई पर कंदों को लगाना चाहिए।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख