शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

फ्लाइट में सफर करने से पहले रखेंगे इन बातों का ध्यान तो होगी आसानी

· · 2 मिनट

फ्लाइट में सफर करने से पहले रखेंगे इन बातों का ध्यान तो होगी आसानी

लखनऊ। फ्लाइट में सफर करने के दौरान कुछ लोगों को परेशानी होती है उसका कारण है जानकारी न होना। हम आपको कुछ ऐसी जानकारी बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से आपको यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़ें।

चेक इन काउंटर

अपना टिकट चेक करके अपनी एयरलाइन के चेक इन काउंटर पर ही पहुंचें। घरेलू फ्लाइट के लिये काउंटर 45 मिनट पहले बंद हो जाता है और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट के लिये काउंटर 2 घंटे पहले बंद हो जाता है।

आईडी और बोर्डिंग पास

सफर के दौरान अपना आईडी प्रूफ और बोर्डिंग पास को संभाल कर रखिये। प्रवेश के समय आपकी आईडी चेक की जायेगी।

ये भी पढ़ें- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज वर्तमान रूप में पहुंचने से पहले अनेक पड़ावों से गुजरा है

सीट चेक करें

यात्रा के दौरान अपनी सीट नंबर चेक कर लें और उसी पर बैठें।

सामान कक्ष

फ्लाइट में अंदर जाने के बाद अपना हैंड बैग ऊपर के रैक में या अपने सामने वाली कुर्सी के नीचे रख दें।

सांस लेने में तकलीफ

यात्रा के दौरान अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो आपके सामने एक कागज का बैग होगा जिसमें फूंककर आप सांस को आराम से ले सकते है। अगर फिर भी आपकी समस्या बनी हुई है तो एयर होस्टेस से संपर्क करें।

कॉल बटन

किसी भी चीज की जरूरत होने पर ऊपर लगे कॉल बटन को दबाकर आप एयर होस्टेस को बुला सकते है।

ले सकते है ज्यादा स्पेस वाली सीट

अगर आप लंबे है और आपको ज्यादा स्पेस की सीट चाहिये तो आप Exit के पास ज्यादा स्पेस की सीट भी आप मांग सकते है।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेल: स्लीपर क्लास में 40 किलो से ज्यादा सामान लेकर करेंगे यात्रा, तो हो सकता है जुर्माना

हर फ्लाइट में खाने पीने की सुविधा नहीं होती

जब आप यात्रा करने जा रहे हों तो आप ये पहले पता कर लें कि उस फ्लाइट में खाने-पीने की सुविधा है या नहीं।

इन श्रेणियों में निर्धारित होता है सामान का वजन

प्रथम श्रेणी

प्रथम श्रेणी में यात्रा के दौरान आप अधिकतम 40 किलो तक का ही सामान ले जा सकते है।

बिजनेस क्लास

बिजनेस क्लास में यात्रा के दौरान अधिकतम आप 35 किलो तक का ही सामान ले जा सकते है।

इकोनॉमी क्लास

इकोनॉमी क्लास मे सफर के दौरान अधिकतम आप केवल 25 किलो तक का ही सामान ला सकते है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख