शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

अगर आपके पशु को सांप ने काटा है तो करें ये उपाय

अगर आपके पशु को सांप ने काट लिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है कुछ तरीकों अपनाकर आप अपने पशुओं को बचा सकते है। ज्यादा पशु के पैरों में ही सर्पदंश होता है।

· · 2 मिनट

अगर आपके पशु को सांप ने काटा है तो करें ये उपाय

लखनऊ। बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप और कई अन्य जीव भी बाहर आ जाते है। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर पशुपालक अपने पशुओं को बाहर बांधते है ऐसे में पशु इसके ज्यादा शिकार होते है।

सांप चूहों का शिकार करता है। बरसात में चूहे घरों में छुप जाते है जिनकी तलाश में सांप घरों के भीतर चले जाते है। अगर आपके पशु को सांप ने काट लिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है कुछ तरीकों अपनाकर आप अपने पशुओं को बचा सकते है। ज्यादा पशु के पैरों में ही सर्पदंश होता है।

यह भी पढ़ें- इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपने पशुओं को मक्खी, मच्छरों से बचाएं

ये अपनाएं तरीका

जिस भाग पर सांप ने काटा हो उसके 3 इंच ऊपर पतली डोरी से कस कर बांध देना चाहिए। सांप के काटे हुए स्थान पर नये ब्लेड से चीरा लगा देना चाहिए ताकि खून के साथ-साथ विष भी निकल जाए। अगर पैर में काटा हो तो जानवर के खड़े अवस्था में करने का प्रयास किया जाए और पशु को शांत वातावरण में रखा जाए जब तक कि पशु चिकित्सक वहां पहुंचकर सर्प विष प्रतिरोधी दवा नहीं दे देंगे। पशु को चाय या कॉफी का पानी पिलाते रहना चाहिए ताकि पशु सो न पाए।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • जिस जगह पर पशु को सांप ने काटा है उसे जगह की चमड़ी को न काटें वरना ज्यादा खून आएगा।
  • जिस सांप ने काटा है उस सांप की फोटो को खींच लें। ताकि पता चल सके कि सांप जहरीला है या नहीं।
  • जिस जगह पर पशु काटा है वहां पर देर तक पट्टी ज्यादा देर तक न बांध के रखें वरना जहर पूरे शरीर में फैल जाता है।
  • अपने पशु को बाँध कर रखें ताकि पशु ज्यादा हरकत न करे और ज़हर ज्यादा न फैले I
  • पशु को बांध दे ताकि पशु इधर-उधर न जाएं।
  • पशु चिकित्सक की सलाह के बिना कोई भी दवाई न दें I

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख