शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

स्मृति ईरानी, सदानंद गौडा अंतर राज्य परिषद से बाहर

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और डीवी सदानंद गौडा को अंतर राज्य परिषद से हटाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

स्मृति ईरानी और सदानंद गौडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली इस परिषद के स्थायी रूप से आमंत्रित सदस्य थे। ईरानी और गौडा को जुलाई में कैबिनेट के फेरबदल में क्रमश: मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय का प्रभार छोड़ना पड़ा था। स्मृति ईरानी अब कपड़ा मंत्री हैं जबकि गौडा के पास सांख्यिकी एवं कार्यक्रम अनुपालन मंत्रालय है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, दोनों मंत्रियों को परिषद से हटा दिया गया है जिसका पुनर्गठन कल किया गया था। परिषद में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर को शामिल किया गया है जबकि विधि एवं न्याय तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद इसके सदस्य बने रहेंगे।

अंतर राज्य परिषद की स्थापना मई 1990 में की गई थी जिसका दायित्व राज्यों एवं केंद्र के बीच समन्वय स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 10 वर्ष के अंतराल के बाद परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता की थी। इससे पहले अंतर राज्य परिषद की बैठक दिसंबर 2006 में हुई थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख