शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

त्वचा के जरिए भी हो सकती है नींद आने की गंभीर बीमारी

· · 1 मिनट

त्वचा के जरिए भी हो सकती है नींद आने की गंभीर बीमारी

लंदन (आईएएनएस)। हाल ही में हुए एक ताजा शोध में पता चला है कि नींद आने की घातक बीमारी त्वचा के जरिए भी फैल सकती है। शोध के अनुसार अफ्रीकी देशों में गंभीर समस्या बन चुकी नींद की यह बीमारी ट्रिपैनोसोम नाम के एक परजीवी से फैलती है, जिसके संचरण में त्वचा अहम भूमिका निभाती है। समुचित इलाज न होने पर यह बीमारी घातक भी हो सकती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, यह निष्कर्ष बीमारी के निदान, इलाज और संभावित उन्मूलन पर बड़ा असर डाल सकता है। इस बीमारी से उप-सहारा अफ्रीकी क्षेत्र में हर साल हजारों लोग काल के गाल में समा जाते हैं। यह प्रमुख रूप से मनुष्यों में संक्रमित सी-सी मक्खी के काटने से फैलता है। इसके संक्रमण का पता रक्त की जांच से चलता है।

शोध पत्रिका ‘ईलाइफ’ के ताजा अंक में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है, जिसमें कहा गया है कि ट्रिपैनोसोम्स की बीमारी पैदा करने वाली पर्याप्त मात्रा त्वचा के अंदर मौजूद होती है, जो सीसी मक्खी द्वारा आसानी से फैल सकती है।

ब्रिटेन के ग्लास्गो विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता एंटी मैकलियोर्ड के अनुसार, ”हमारे परिणामों का नींद की बीमारी के उन्मूलन में महत्वपूर्ण प्रभाव हो सकता है। सबसे पहले हमारे निष्कर्ष संकेत देते हैं कि मौजूदा निदान की विधियों, जिसमें रक्त में परजीवी की मौजूदगी की जांच शामिल है, का पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए। इसमें परजीवी की मौजूदगी की जांच के लिए त्वचा की जांच भी शामिल की जानी चाहिए।”

शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि त्वचा में रहने वाले परजीवी त्वचा को आहार के रूप में खाकर सक्रिय बने रहते हैं, जिससे यह बीमारी को आगे फैलाने में सक्षम होते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख