शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

सीतापुर: गलाघोंटू बीमारी से तीन दिन में 20 भैंसों की मौत

· · 2 मिनट

सीतापुर: गलाघोंटू बीमारी से तीन दिन में 20 भैंसों की मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गौलोक कोड़र गाँव में गलाघोंटू से तीन दिन में 20 भैंसों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना हैं कि गाँव में गलाघोंटू के बचाव के लिए टीकाकरण नहीं किया गया है।

बारिश के मौसम में गाय और भैंसों में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है, जिसमे से सबसे खतरनाक और जानलेवा संक्रामक रोग है गलाघोंटू। समय रहते अगर इसका इलाज न कराया तो पशु की मौत भी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- जानिए पशुओं के अलग-अलग टीके और उनको लगाने का सही समय

गौलोक कोंड़र के मजरे रेतीपुरवा में रहने वाले किशोरी लाल ने बताया, “मेरी भैंस अचानक से बीमार पड़ी और जब तक उसका इलाज किया तब तक उसकी मौत हो गई।” वही इसी गाँव के रघुनाथ ने बताया, “हमारी भैस ने अचानक से चारा खाना बंद कर दिया,उसके बाद में मुह से झाग आने लगा।वही आधे घण्टे के बाद उसकी मौत हो गई।”

ग्रामीणों का आरोप है कि पशुओं को समय से टीकाकरण न किये जाने से जानवरों की मौते हो रही हैं। वहीं सीतापुर जिले के मुख्यपशुचिकित्सा अधिकारी रविन्द्र कुमार यादव बताते हैं, “टीकाकरण शत प्रतिशत हो रहा है।कोई भी गाँव टीकाकरण से वंचित नही है। कोई किसान कह रहा है तो झूठ कह रहा है।हम किसी के कहने से नही हम नही मान लेंगे की मवेशियों की मौत हो गई।”

यह भी पढ़ें- अगर गाय-भैंस या बकरियों को किलनी की समस्या है तो इन तरीकों को अपनाएं

गलाघोंटू से ग्रसित पशु के लक्षण

  • अचानक तेज बुखार आता है( 104-107 डिग्री f ) आंखें लाल हो जाती हैं और जानवर कांपने लगता है पशु का खाना पीना बंद हो जाता है
  • अचानक दूध घट जाता है
  • जबड़ों और गले के नीचे सूजन आ जाती है सांस लेने में कठिनाई होती है और घुर्र -घुर की आवाज आती है
  • जीभ सूज जाती है और बाहर निकल आती है लगातार लार टपकती रहती है

सावधानिया

  • अगर किसी पशु को ये बीमारी हो गयी हो तो उसको अन्य जानवरों से अलग बंधे ।
  • पशु आहार चारा पानी आदि को रोगी पशु से दूर रखें।
  • रोगी पशु को बाल्टी में पानी पिलाने के बाद बाल्टी अच्छी तरीके से धो लें उसके बाद ही अन्य पशु को उस बाल्टी में पानी पिलाएं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख