शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

कंधे में दर्द हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत

· · 1 मिनट

कंधे में दर्द हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)। यदि आपको कंधे में दर्द की शिकायत है तो इसे रोजमर्रा की व्यस्तता के चलते होने वाली आम समस्या समझने की भूल न करें। एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि कंधे का दर्द दिल की बीमारी होने के खतरे का संकेत भी हो सकता है।

यदि किसी को कंधे को घुमाने में समस्या है तो यह कुछ दूसरी ही दिक्कत का संकेत है। उन्हें दिल की बीमारी होने के जोखिम कारकों पर नजर रखने की जरूरत है।

कुर्ट हेगमैनन, अमेरिका के यूटा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसीन के प्रोफेसर

इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 1,226 कुशल श्रमिकों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसमें प्रतिभागियों में ज्यादातर दिल के रोगों के जोखिम कारक देखे गए जिनमें उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह के लक्षणों वाले लोगों में कंधों से जुड़ी दिक्कतें पाई गईं।

ऐसे प्रतिभागी जिनमें दिल की बीमारी होने का संकेत देने वाले लक्षण नहीं पाए गए, उनकी तुलना में लक्षणों से युक्त प्रतिभागियों में कंधे का दर्द 4.6 गुना ज्यादा रहा। हेगमैनन ने कहा, ”दिल के रोगों से जुड़े कारक नौकरियों के कारण पैदा होने वाली इस तरह की समस्याओं से ज्यादा महत्वपूर्ण थे।” हेगमैनन ने कहा कि यह संभव है कि रक्तचाप और दूसरे दिल के जोखिम कारकों को नियंत्रित कर कंधे की परेशानी को कम किया जा सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख