शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

किसान की परेशानी पर शिवराज मौन : कांग्रेस

· · 1 मिनट

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने 500-1000 के नोट बंद किए जाने से उत्पन्न आर्थिक आपातकाल से किसानों की बढ़ी समस्याओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुप्पी पर सवाल उठाया है। यादव ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, “500-1,000 के नोट बंद किए जाने से आम जनता के साथ किसानों भी हलाकान है, मगर किसान-पुत्र होने का दंभ भरने वाले शिवराज सिंह चौहान मौन हैं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे के दौरान वहां उनके द्वारा 500-1,000 के नोटों को गंगा में बहाए जाने की कही गई बात को भी विदेशी धरती पर राष्ट्रीय मुद्रा का घोर अपमान बताया, क्योंकि पुराने नोट बदलने का 30 समय दिसंबर तक है, यानी ये नोट वैध हैमानी जाने वाली है।

यादव ने आगे कहा, “बिना किसी स्पष्ट नीति घोषित किए केंद्र के इस तुगलकी फरमान के कारण पूरा देश, आमजन के साथ विशेषकर प्रदेश का किसान हलकान हो रहा है। धान और सोयाबीन की फसलों से उसे नकदी की आवश्यकता है, ताकि वह गेहूं और चने की फसल बुबाई के लिए उस रकम से खाद-बीज खरीद सके, मगर प्रदेश की समस्त मंडियां बंद होने से उसे अपनी फसल का भुगतान नहीं मिल पर रहा है, जिस वजह से किसान बेहद परेशान है, उसे अपने भविष्य की चिंता सता रही है।”

यादव ने इस गंभीर विषम स्थिति पर मुख्यमंत्री चौहान की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा , “आखिरकार क्या कारण है कि किसानों को लेकर कथित तौर पर उनके द्वारा बार-बार जताई जाने वाली हमदर्दी आज क्यों खामोश है?”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख