शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे शिवपाल यादव

· · 2 मिनट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। शिवपाल 11.15 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इससे पहले शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से मुलाकात की थी। इस दौरान शिवपाल ने दीक्षित को अध्यक्ष चुने जाने की बधाई दी थी। इस दौरान दीक्षित ने अपनी लिखी कई किताबें, यादव को भेंट स्वरूप उपहार में दी थीं।

बीते दिनों मीडिया से शिवपाल ने कहा था कि वो ना तो कोई नया दल बनाएंगे, ना ही किसी अन्य पार्टी में जाएंगे। इतना ही नहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि जो बच्चे बाप की बात नहीं मानते हैं वह तरक्की नहीं करते हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंत नगर में एक स्कूल के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि नई पीढ़ी को पीड़ा नहीं देनी चाहिए उसे संस्कार और नैतिकता पर चलना चाहिए।

बता दें कि योगी ने लखनऊ स्थित गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट के जांच के आदेश भी दिए हैं। जिस पर शिवपाल ने बीते दिनों कहा था कि मैंने नियमों के तहत काम किया है ऐसे में इसकी जांच हो तो मुझे कोई चिंता नहीं है। यह बात दीगर है कि अखिलेश सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) शिवपाल यादव के पास था, लिहाजा इस प्रोजेक्ट में किसी भी खामी के लिए शिवपाल यादव को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

इससे पहले यादव परिवार की छोटी बहु और लखनऊ कैंट से सपा उम्मीदवार रहीं अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव ने योगी से मुलाकात की थी। उसके बाद योगी ने आवारा पशुओं के लिए बनें लखनऊ के शेल्टर होम कान्हा उपवन का दौरा किया था। उनके साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी साथ थे। योगी ने काफी समय कान्हा उपवन में गुजारा और गायों को चारा खिलाया। खास बात ये है कि कान्हा उपवन को उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई और मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव चलाते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख