शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

यूपी में गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस : शीला दीक्षित

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने यूं तो महागठबंधन में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया, मगर कहा कि पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मुलाकात पर वह हैरान हैं।

किशोर और मुलायम की मुलाकात एक नवंबर को हुई थी। इस बाबत पूछे जाने पर शीला ने कहा कि उन्हें इससे थोड़ी हैरानी हुई हैं। उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानती कि किस वजह से किशोर मुलायम से मिलने गए।” दिल्ली की 15 साल तक मुख्यमंत्री रहीं शीला ने कहा कि वह यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि किशोर वहां कांग्रेस के दूत के रूप में गए थे।

यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी किशोर के काम करने के ढंग से संतुष्ट हैं, शीला ने कहा कि किशोर सलाहकार हैं, रणनीतिकार हैं। हम उनके काम से खुश हैं या नहीं, यह सिर्फ सचिव बता पाएंगे..मुझे नहीं मालूम। शीला ने कहा, “महागठंधन की बात कही गई है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी किसी ठोस नतीजे पर पहुंचा गया है या इस बारे में कोई निर्णय लिया गया है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख