शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बागी मंत्री शारदा शुक्ला की मंत्रिमंडल और सपा से छुट्टी

· · 1 मिनट

बागी मंत्री शारदा शुक्ला की मंत्रिमंडल और सपा से छुट्टी

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को आज राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ-साथ सपा से भी निकाल दिया गया।

राजभवन से जारी बयान के अनुसार राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शुक्ला को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। शुक्ला को पदमुक्त करने की फाइल आज ही राज्यपाल के अनुमोदन के लिये प्राप्त हुई थी।

गौरतलब है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी नेता और लखनऊ की सरोजिनीनगर सीट से विधायक शुक्ला को इस बार सपा ने टिकट नहीं दिया तो वह बागी हो गये और सपा प्रत्याशी अनुराग यादव के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि शुक्ला सपा नेतृत्व के आदेश की अनदेखी करके सरोजिनीनगर सीट से रालोद के टिकट पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं, लिहाजा उन्हें अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से भी निकाल दिया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख