शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

BJP के शासन में दलितों पर हमले बढ़ रहे हैं : शरद यादव

· · 1 मिनट

BJP के शासन में दलितों पर हमले बढ़ रहे हैं : शरद यादव

नई दिल्ली (भाषा)। पूर्व राज्यसभा सदस्य शरद यादव ने महाराष्ट्र में जातीय हिंसा को लेकर आज BJP पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्यों में उसके शासन में दलितों एवं दमित वर्गों पर हमले बढ़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार की चूक से पुणे में संघर्ष हुआ जबकि दलित 200 सालों से यह दिवस मनाते आ रहे थे। बागी जदयू नेता ने एक बयान में कहा, ”यह राज्य सरकार की चूक है कि उसने हर साल होने वाले कार्यक्रम की जानकारी होने के बावजूद उपयुक्त कदम नहीं उठाया। लोगों को हिंसा से बचाना उसकी जिम्मेदारी है। वह अपना कर्तव्य पूरा करने में विफल रहा, फलस्वरप एक व्यक्ति की जान भी चली गयी।”

ये भी पढ़ें- तो क्या राजनीतिक फायदे के लिए होते हैं जातीय दंगे ?

उन्होंने आरोप लगाया, ”भाजपा सरकारों के शासन में दलितों एवं अन्य दमित वर्गों पर हमले बढ़ रहे हैं।” यादव ने कहा कि पुणे हिंसा के लिए जिम्मेदार पाये जाने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कडी सजा दी जाए।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर: सांप्रदायिक दंगे के बाद शहर में बहुत कुछ बदल गया

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख