शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

शाम के समय करें पौधों की रोपाई

· · 1 मिनट

शाम के समय करें पौधों की रोपाई

लखनऊ। मानसून आने के साथ ही जून-जुलाई के महीने में नए पौधे लगने शुरू हो जाते हैं, अगर किसान पहले से ही सही तैयारी करें तो अच्छे से बागवानी लग जाती है।

केन्द्रीय उपोष्ण एवं बागवानी संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुभाष चन्द्रा बताते हैं, “पौधा गड्ढे में उतनी गहराई में लगाना चाहिए जितनी गहराई तक वह नर्सरी, गमले में या पॉलीथीन की थैली में था। अधिक गहराई में लगाने से तने को हानि पहुंचाती है, कम गहराई में लगाने से जड़ें मिट्टी के बाहर जाती है।

मलिहाबाद में पौधों की नर्सरी चलाने वाले राशिद अहमद कहते हैं, “जून के आखिर में ही हमारे यहां से पौधों की बिक्री शुरू हो जाती है, प्रदेश के साथ ही दूसरे प्रदेश के बागवान भी यहां से पौधे ले जाते हैं।”

डॉ. सुभाष चन्द्रा आगे कहते हैं, पौधा लगाने के पहले उसकी अधिकांश पत्तियों को तोड़ देना चाहिए लेकिन ऊपरी भाग की चार-पांच पत्तियां लगी रहने देना चाहिए। पौधों में अधिक पत्तियां हने से वाष्पोत्सर्जन अधिक होता है, पानी अधिक उड़ता है।

पौधा उतने परिमाण में भूमि से पानी नहीं खींच पाता क्योंकि जड़े क्रियाशील नहीं हो पाती है। अतः पौधे के अन्दर जल की कमी हो जाती है और पौधा मर भी सकता है। जोड़ की दिशा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रहना चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख