शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

नर्सरी से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हो रहा मुनाफा

· · 4 मिनट

नर्सरी से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हो रहा मुनाफा

अरविंद सिंह परमार, कम्युनिटी जर्नलिस्ट

ललितपुर (उत्तर प्रदेश)। बुंदेलखंड में गाँवों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से सहारा मिल रहा है, उनकी आर्थिक स्थिती में सुधार आया परिवार की अर्थव्यवस्था में पुरूषों का हाथ बटाने लगी हैं साथ ही साथ उनका आत्म विश्वास बढ़ने लगा। वो सुबह से हंसी खुशी घर का चूल्हा चौका करने के बाद दिन भर नर्सरी पर काम करती उसके बदले उन्हें मनरेगा से मजदूरी भी मिलती है वो समूह में अच्छी खासी बचत करने लगी हैं।

पिछले तीन साल पहले राजीव गांधी आजीविका मिशन से समूह बनाकर खाते का संचालन शुरू किया। इन महिलाओं ने तीन साल बचत कर आपस में लेन देन एक लाख दस हजार की बचत कर चुकी हैं। आपस में साठ हजार का लेन देन करके अपनी जरूरतें पूरी की, लेकिन कोई नया काम शुरू नहीं कर पायी। एक दिन किरण समूह का पैसा निकालने बैंक गयी पैसा नहीं निकला समस्या सुनाने ब्लॉक पहुंची तो वीडियो साहब ने नर्सरी लगाने का सुझाव के साथ सहयोग करने की बात कही।

RDESController-326
RDESController-326


मनरेगा से समूह को प्रोत्साहन मिला आत्मविश्वास से भरी किरण ने समूह से तैयार नर्सरी दिखाते हुए कहती हैं, “अब तो मनरेगा से 175 रुपए मजदूरी का पैसा मिलने लगा है, महिलाएं घर का कामकाज निपटाने के बाद नर्सरी पर काम करती हैं समूह के खाते में एक लाख दस हजार रूपयों की बचत हैं साठ हजार का लेन देन आपस में कर चुके हैं। नर्सरी के पौधों की बिक्री से जो पैसा आयेगा इससे हमारे समूह की बचत भी बढ़ेगी और सभी महिलाओं का फायदा भी होगा।”

ये भी पढ़ें : और जब लिफाफे बनाने वाली महिला बनी जनरल स्टोर की मालिक

किरन (36 वर्ष) बुंदेलखंड के अति पिछड़े जिले ललितपुर मुख्यालय से पूर्व दिशा में 27 किलोमीटर दूर महरौनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिलावन की रहने वाली हैं, ये राधारानी स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष हैं। मनरेगा और एनआरएलएम से कनर्वेजन्स से राधा रानी स्वयं सहायता समूह से नर्सरी तैयार की गई है।

RDESController-327
RDESController-327


खुशी का इजहार करते हुए किरण बताती हैं, “हम सभी बहुत खुश हैं आधा एकड़ में बनी नर्सरी में पचास हजार पौध लगे हैं, बरसात शुरू होते ही हमारे पौध की बिक्री शुरू हो जायेगी। जो लगभग पाँच लाख तक की बिक्री होने का अनुमान हैं समूह की महिलाओं की इनकम भी बढ़ेगी और बचत भी होगी।”

ये भी पढ़ें : बदलाव की कहानियां गढ़ रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

ये महिलाएं खेती के काम के साथ मेहनत मजदूरी करने जाती थी, कभी मिलती थी और कभी नहीं। दो पैसों के लिए सब कुछ करते थे। जब से इन महिलाओं ने समूह का काम किया तब से आर्थिक रूप से सशक्त होने लगी। इसी समूह की सदस्य सरोज (40 वर्ष) बताती हैं, “समूह की दसों महिलाएं इस काम से जुड़ी हैं तभी से सभी समस्याएं हल हो रही हैं। समूह से लेखा जोखा और लेनदेन कर रहे हैं बैठक कर समूह का पैसा भी समय से वापिस कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई कपड़े सभी का खर्च आसानी से चल जाता हैं अब काम को दूसरों के यहां नहीं जाना पड़ता।”

RDESController-328
RDESController-328


समूह से नर्सरी में तैयार पौध को देखकर महिलाएं खुश हैं इसी समूह की कटू बाई (58 वर्ष) का कहना हैं, “हमारा हाथ टूट गया था फिर भी हम करते रहे एक हाथ से पौध की थैलिया भरते रहे। मनरेगा से मजदूरी मिल रही हैं घर का नमक तेल बच्चों का खर्च चल जाता हैं, पहले दूसरों से पैसा उधार पैसे लेते थे अब समूह के पैसे आने से दूसरों का चुका देते हैं। अब पौधों से बिक्री होगी और पैसा भी मिलेगा। हम सास बहू इसी समूह में हैं।”

समूहों को मजबूत कर महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण करना प्रमुख उद्देश्य है्र महरौनी ब्लाँक के चार गाँवों में समूह तैयार कर नर्सरी लगवाई हैं हर पंचायत में दो दो हजार पौधरोपण का लक्ष्य है। इन्हीं समूह के पौधों से लक्ष्य को पूरा किया जायेगा, जिससे ग्रामीण समूह की महिलाओं की आय बढ़े और वो स्वावलंबी बनने की बात का हवाला देते हुए उमेश कुमार झा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (APO)मनरेगा ब्लॉक महरौनी बताते हैं, “इसी तरह के समूह हर पंचायत पर तैयार कर महिलाओं को मजबूत किया जायेगा। हर पंचायत में सिटीजन इनर्फोमेशन वोर्ड बनवाने का काम होगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मनरेगा कार्यो पर इनर्फोमेशन वोर्ड समूह से तैयार किये जाएंगे।”

वो आगे बताते हैं कि समूह से साईन वोर्ड बनवाएंगे और हर पंचायत में सप्लाई कराएंगे ताकि समूहों को सीधा पैसा मिल सके अपने लाभ को आपस में बांट सके। हर पंचायत में नर्सरी की तर्ज पर दो से तीन समूह तैयार करने का लक्ष्य हैं, इस तरह से मनरेगा एवं एनआरएलएम के सहयोग से सम्भव हो पा रहा हैं।

ये भी पढ़ें : नक्सली और दुर्गम इलाकों में महिलाओं की ताकत बन रहे स्वयं सहायता समूह

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख