शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

कल होगा भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का चुनाव

· · 1 मिनट

कल होगा भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का चुनाव

मुंबई।अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद खाली चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए सोमवार को चयन होगा। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) मुंबई में टीम इंडिया के नए कोच का चयन करेगी।

इस समिति में सदस्यों में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए भारत समेत कई देशों के करीब 10 पूर्व क्रिकेटरों ने आवेदन किया है। इनमें भारत के रवि शास्त्री सबसे आगे चल रहे हैं।

इन पूर्व क्रिकेटरों ने किया है आवेदन

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए भारत समेत कई देशों के करीब 10 पूर्व क्रिकेटरों ने आवेदन किया है। इनमें भारत के रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, राकेश शर्मा, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश, दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूसनर, वेस्टइंडीज के फिल सिमंस, आस्ट्रेलिया के क्रेग मैकडरमोट, टॉम मूडी और इंग्लैंड के रिचर्ड पाइबस शामिल हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख