Gaon Connection Logo

आज का हर्बल नुस्खा: कमरख के बारे में सुना है कभी ?

India

कमरख का पेड़ उत्तर और मध्य भारत में अक्सर देखा जा सकता है। अंग्रेजी भाषा में इसे स्टार फ्रूट के नाम से जाना जाता है। स्वाद में इसके फल काफी खट्टे होते है हालांकि ज्यादा पक जाने पर इनमें थोड़ी मिठास भी आ जाती है।

आदिवासियों के अनुसार इसका पका हुआ फल शक्तिवर्धक और ताजगी देने वाला होता है। गर्मियों में इस फल के सेवन से लू की मार नहीं पड़ती और ये ज्यादा गर्मी की वजह से होने वाले बुखार में भी लाभकारी होता है। गाँव के लोग अक्सर इसके पके फलों का रस (पना) तैयार कर दोपहर में पीते हैं, माना जाता है कि शरीर की आंतरिक तासीर को ये ठंडा बनाए रखता है और प्यास को बुझाता भी है। भोजन के दौरान कमरख के अधपके फलों की चटनी या अचार को भी खाया जाए तो गर्मियों में काफ़ी फायदा मिलता है।

More Posts

मोटे अनाज की MSP पर खरीद के लिए यूपी में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, जानिए क्या है इसका तरीका?  

उत्तर प्रदेश सरकार ने मोटे अनाजों की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जो किसान भाई बहन मिलेट्स(श्री...

यूपी में दस कीटनाशकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक; कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका इस्तेमाल

बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने...

मलेशिया में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में किसानों की भागीदारी का क्या मायने हैं?  

प्रवासी भारतीयों के संगठन ‘गोपियो’ (ग्लोबल आर्गेनाइजेशन ऑफ़ पीपल ऑफ़ इंडियन ओरिजिन) के मंच पर जहाँ देश के आर्थिक विकास...