शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अगर चाहते हैं अपने डेबिट कार्ड में अपनी फोटो तो ये बैंक दे रहा है सुविधा

· · 1 मिनट

अगर चाहते हैं अपने डेबिट कार्ड में अपनी फोटो तो ये बैंक दे रहा है सुविधा

लखनऊ। डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिये अच्छी खबर है। अब अगर आप अपने डेबिट कार्ड में अपनी फोटो चाहते हैं तो ऐसा मुमकिन है। एसबीआई अपने ग्राहकों को ये सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए आपको sbiINTOUCH ब्रांच में खाता खुलवाना होगा। बतादें एसबीआई की ये आधुनिक शाखाएं देश के 143 जिलों से भी ज्यादा जगहों पर खुली हुई हैं।

इस ब्रांच में खाता खोलने के बाद आपको इन शाखाओं पर कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां आपके ज्यादातर बैंक से जुड़े काम बिना लाइन पर लगे हो जाएंगे। इन शाखाओं में जाकर आप ‘AOK’कियोस्क के जरिये मिनटों में अपना बैंक खाता खोल सकते हैं। यहां आपके लिए कैश डिपोजिट मशीन और चेक डिपोजिट मशीन जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। यहीं DCPK कियोस्क भी लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें- BHIM ऐप के इस्तेमाल से मिल सकता है फ्री यात्रा करने का मौका, पेट्रोल, डीजल, गैस मिलेगी सस्ती

इस कियोस्क के जरिये आप अपना फोटो वाला डेबिट कार्ड महज कुछ मिनटों के भीतर हासिल कर सकते हैं। एसबीआई की इन शाखाओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप एसबीआई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां आपको ये पता चल जाएगा कि ये शाखाएं कहां-कहां पर हैं और आप कैसे इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख