शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

मोबाइल चोरी या खो जाने पर संचार साथी पोर्टल की मदद से करिए ट्रैक

अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो जाता है या फिर कहीं खो जाता है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, दूर संचार विभाग ने एक ऐसा पोर्टल तैयार किया है जिसकी मदद से चोरी हुए या गायब मोबाइल को खोजना आसान होगा।

· · 1 मिनट

मोबाइल चोरी या खो जाने पर संचार साथी पोर्टल की मदद से करिए ट्रैक

मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर पहचान की चोरी, जाली केवाईसी, बैंकिंग धोखाधड़ी भी हो सकती है। लेकिन संचार साथी पोर्टल चंद मिनटों में अब आपकी समस्या हल कर देगा। https://sancharsaathi.gov.in पर इससे जुड़ी सारी जानकारी दी गई हैं।

चलिए जानते हैं इसकी खासियतें क्या हैं

1. इस पोर्टल से आप अपने नाम पर पंजीकृत कनेक्शन की जांच कर सकते हैं।

2. जाली या अनावश्यक कनेक्शन की रिपोर्ट कर सकते हैं

3. चोरी या खो गए मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक करा जा सकता है।

4. मोबाइल खरीदने से पहले आईएमईआई की सत्यता की जांच की जा सकती है।

https://t.co/favxist38Z

ये पूरा सिस्टम दूर संचार विभाग की तरफ से खुद तैयार किया गया है। जिसमें कुछ खास मॉड्यूल हैं।

सेंट्रलाइज्ड इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर)

जैसे –

· किसी का मोबाइल डिवाइस चोरी हो जाए या खो जाए, तो उपयोगकर्ता पोर्टल पर आईएमईआई नंबर की जानकारी दे सकता है।

· उपयोगकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के साथ पुलिस शिकायत की प्रतिलिपि सत्यापित की जाती है।

· सिस्टम टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं और कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों से एकीकृत है।

· एक बार जानकारी सत्यापित होने पर, सिस्टम भारतीय नेटवर्क में चोरी हुए मोबाइल फोन के उपयोग से रोक देता है।

· यदि कोई चोरी किए गए डिवाइस का उपयोग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम कानूनी प्रशासन एजेंसियों को डिवाइस को ट्रेस करने की अनुमति देता है।

· जब चोरी किए गए डिवाइस को वापस प्राप्त किया जाता है, तो उपयोगकर्ता पोर्टल पर डिवाइस को अनलॉक कर सकता है।

· सिस्टम चोरी/ खो गए मोबाइल का उपयोग रोकता है।

· यह भारतीय नेटवर्क में गलत या जाली आईएमईआई वाले मोबाइल डिवाइस का उपयोग करने से भी रोकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख