शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पहले ही जता दिया था अखिलेश ने टिकटों पर हक

· · 2 मिनट

ऋषि मिश्र

लखनऊ। टिकटों के वितरण की रार का आगाज समाजवादी पार्टी के अंतर्कलह अध्याय-1 में ही हो गया था। अब अध्याय-2 में तो ये जमीन पर उतर रही है। सीएम अखिलेश यादव को जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया था तब से ये विवाद शुरू हो गया था। अखिलेश यादव ने तब सार्वजनिक तौर पर कहा था कि परीक्षा उनकी है। इसलिए टिकट बांटने का हक भी उनका ही होगा। मगर इसके विपरीत अखिलेश के समय में बांटे गये टिकटों को काट कर शिवपाल ने 175 टिकट बांट दिये।

जिसके बाद में अखिलेश ने वही कहा जो वे पहले से ही कहते चले आ रहे थे। यानी कि उन्होंने 403 उम्मीदवारों की सूची मुलायम सिंह यादव को सौंप दी। ऐसे में अखिलेश यादव ने अपनी पुरानी और सोची समझी चाल चली है। जिससे अब सपा सुप्रीमो पर दबाव है कि वे अखिलेश गुट टिकटों की एक सम्मानजनक संख्या देकर समझौता करे वरना आगामी चुनाव में अपने ही नेताओं के खिलाफ अखिलेश गुट के नेताओं को खड़ा होने का निमंत्रण भेज दें। ये सपा की सेहत के लिए सबसे अधिक नुकसानदेह होगा।

सपा के संविधान के मुताबिक मुख्यमंत्री केवल अपनी सलाह टिकटों को लेकर दे सकता है। उस पर अंतिम मुहर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लगाते हैं। मगर यहां पूरे पूरे टिकट की सूची ही मुख्यमंत्री ने मुलायम सिंह यादव को देकर एक बार फिर से चाचा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है। जिससे समाजवादी परिवार की रार फिर से सतह पर नजर आने लगी है।

मुलायम सिंह यादव अब एक बार फिर से संकटमोचक की भूमिका में हैं। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल और मुख्यमंत्री अखिलेश दोनों ने अपनी अपनी चाल नेता जी के सामने खेली है। इसमें नेता जी या तो विजेता तय करेंगे। या फिर दोनों के बीच मैच को टाई घोषित कर के संयुक्त विजेता बना देंगे। जिसमें संयुक्त विजेता बनाने का विकल्प ही सपा की सेहत के लिए बेहतर होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख