शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

मकाऊ आेपन के क्वार्टर फाइनल में सायना

· · 1 मिनट

मकाऊ आेपन के क्वार्टर फाइनल में सायना

मकाऊ (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को अपना शानदार खेल जारी रखते हुए मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सायना ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में इंडोनेशिया की दिनार दयाह ऑस्टिन को एक घंटे दो मिनट में 17-21, 21-18, 21-12 से मात दी।

लंदन ओलम्पिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली सायना को बुधवार को खेला गया अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने इंडोनेशिया की हना रामादिनी को 21-23, 21-14, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे तीन मिनट तक चला था। इंडोनेशिया की ऑस्टिन ने सायना के खिलाफ पहला गेम 21-17 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए बाकी के दो गेम अपने नाम किए और मुकाबले में जीत हासिल की।

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख