शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

गर्भ-निरोधक गोलियों से स्ट्रोक का खतरा ज्यादा

· · 2 मिनट

गर्भ-निरोधक गोलियों से स्ट्रोक का खतरा ज्यादा

नई दिल्ली (आईएएनएस)। मोटापे के अलावा, गर्भ-निरोधक गोलियों और दूसरे कारकों- जैसे धूम्रपान, उच्च रक्तचाप या मधुमेह से महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भ-निरोधक गोलियों से इस्कीमिक स्ट्रोक के खतरे में वृद्धि हुई है। इन गोलियों से रक्त का थक्का बन जाता है, जिससे दिमाग की रक्त वाहिनियों में अवरोध आ जाता है।

गुड़गांव स्थित आर्टेमिस अस्पताल के स्ट्रोक यूनिट के सह निदेशक और न्यूरोइंटरवेंशन सर्जरी के अतिरिक्त निदेशक विपुल गुप्ता ने कहा, “जो महिलाएं गर्भ-निरोधक गोलियां लेती हैं, उनमें थोड़ा ज्यादा स्ट्रोक होने का खतरा होता है।

यह खतरा महिला के गर्भधारण करने के दौरान और बढ़ जाता है, ज्यादा रक्तचाप बढ़ने से यह दिल पर दबाव डालता है। माइग्रेन भी महिलाओं में तिगुना से ज्यादा स्ट्रोक को बढ़ा सकता सकता है।

संतराम सिह छाबड़ा, न्यूरो प्रमुख और स्पाइन सर्जन- सर गंगा राम अस्पताल

धूम्रपान करने वाली महिला को भी गर्भ-निरोधक गोलियां न लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जिससे अकाल मृत्यु और विकलांगता हो रही है। यह दिमाग में खून के प्रवाह के एक क्षेत्र में बंद होने से होता है, इसमें मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीजन नहीं मिलती और वह मरने लगती हैं।

गुप्ता बताते हैं, “स्ट्रोक तब होता है, जब दिमाग के एक हिस्से में रक्त की आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे दिमाग की इस इलाके की कोशिकाएं मरना शुरू हो जाती हैं। ऐसा उन्हें ऑक्सीजन और कार्य के लिए दूसरे जरूरी पोषक पदार्थ नहीं मिलने से होता है।”इस्कीमिक स्ट्रोक के अलावा एक हीमोरहाजिक स्ट्रोक होता जो एक रक्त वाहिका के फटने और मस्तिष्क में खून की वजह से होता है।

मुंबई स्थित नानावती सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख एम. जी. पिल्लई ने कहा, “गठिया रोग से जुड़ा हृदयरोग और एट्रियल फ्राइब्रिलेशन युवतियों में स्ट्रोक के प्रमुख कारक के रूप में उभर रहा है।”

जब दिमाग की कोशिकाएं स्ट्रोक की वजह से मरने लगती हैं तो उस इलाके में मस्तिष्क की याददाश्त और मांसपेशियों के नियंत्रण की क्षमता खत्म हो जाती है। स्ट्रोक का उपचार इसकी प्रकार पर निर्भर करता है। एक इस्कीमिक स्ट्रोक से हुए नुकसान को दवाओं के जरिए ठीक किया जा सकता है, बशर्ते घटना के तीन घंटे के भीतर उपचार शुरू हो जाए। हीमोरहैजिक स्ट्रोक के उपचार में दिमाग में होने वाले रक्तस्राव को नियंत्रित किया जाता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख