शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पौधों की रोपाई करना चाहते हैं तो आपके लिए ये बाते हैं बड़े काम की

· · 1 मिनट

पौधों की रोपाई करना चाहते हैं तो आपके लिए ये बाते हैं बड़े काम की

लखनऊ। मानसून आने के साथ ही जून-जुलाई के महीने में नए पौधे लगने शुरू हो जाते हैं, अगर किसान पहले से ही सही तैयारी करें तो अच्छे से बागवानी लग जाती है।

पौधा गड्ढे में उतनी गहराई में लगाना चाहिए जितनी गहराई तक वह नर्सरी, गमले में या पॉलीथीन की थैली में था। अधिक गहराई में लगाने से तने को हानि पहुंचती है, कम गहराई में लगाने से जड़ें मिट्टी के बाहर जाती है।

ये भी पढ़ें : खरीफ के मौसम में प्याज की खेती करना चाहते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

पौधा लगाने के पहले उसकी अधिकांश पत्तियों को तोड़ देना चाहिए लेकिन ऊपरी भाग की चार-पांच पत्तियां लगी रहने देना चाहिए। पौधों में अधिक पत्तियां होने से वाष्पोत्सर्जन अधिक होता है, पानी अधिक उड़ता है।

पौधा उतने परिमाण में भूमि से पानी नहीं खींच पाता क्योंकि जड़े क्रियाशील नहीं हो पाती है। अतः पौधे के अन्दर जल की कमी हो जाती है और पौधा सूख भी सकता है। जोड़ की दिशा दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें : सिर्फ 5 मिनट में ऑन लाइन भरें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फॉर्म

पौधारोपण करते समय अन्य अहम बातें

पौधों की उम्र कम से कम एक वर्ष होनी चाहिए। दो वर्ष से अधिक उम्र के पौधे नहीं लगाना चाहिए, उनके सूखने का अधिक भय रहता है। पौधे अपने किस्मों के अनुसार सही होने चाहिए। अतः पौधे विश्वसनीय नर्सरी से ही मंगाए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें : कैसे, कब, कहां और कौन भर सकता है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फॉर्म

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख