गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

जीआई टैग मिलने से दुनिया भर में उत्तराखंड के मंडुवा, गहत जैसे उत्पादों को मिलेगी पहचान

आप उत्तराखंड से हैं और बचपन से मंडुवा, गहत, झंगोरा, लाल चावल आपकी थाली में रहा है तो आपके लिए ख़ुशख़बरी है, आपके खेत और रसोई से निकलकर अब इसे दुनिया भर में पहचान मिलेगी।

· · 1 मिनट

जीआई टैग मिलने से दुनिया भर में उत्तराखंड के मंडुवा, गहत जैसे उत्पादों को मिलेगी पहचान

मंडुवा, झंगोरा, लाल चावल, गहत जैसे उत्पादों को भी अब दुनिया भर में पहचान मिलेगी, क्योंकि उत्तराखंड के 15 से उत्पादों को जीआई टैग मिल गया है।

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं में किसान मंडुआ, झंगोरा जैसे मोटे अनाज, गहत दाल और लाल चावल की खेती करते आ रहे हैं। इनके साथ ही काला भट्ट, माल्टा, रामदाना, बुराँश कर रस, पहाड़ी तूर दाल, लकड़ी की नक्काशी, नैनीताल मोमबत्ती, कुमाऊं की पिछोड़ा, रामनगर नैनीताल की लीची, रामगढ़ नैनीताल के आड़ू, चमोली के रम्मन मुखौटे, अल्मोड़ा की लाखोरी मिर्ची को जीआई टैग मिला है।

लंबे समय से इन उत्पादों को जीआई टैग प्रमाणीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। इन्हें मिला कर अब प्रदेश के 27 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। जीआई टैग मिलने से न तो कोई इनकी नकल कर सकेगा और न ही अपना ब्रांड होने का दावा कर सकेगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी।

उत्तराखंड के इन उत्पादों को जीआई टैग मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय से इन उत्पादों को जीआई टैग प्रमाणीकरण की प्रक्रिया चल रही थी।

क्या होता है जीआई टैग

जीआई टैग किसी भी रीजन का जो क्षेत्रीय उत्पाद होता है उसे उस क्षेत्र की पहचान होती है। उस उत्पाद को दुनिया भर में पहचान दिलाने और नकल रोकने के लिए एक ख़ास टैग दिया जाता है। उसे प्रमाणित करने की प्रक्रिया को जीआई टैग यानी जिओग्राफिकल इंडिकेटर टैग कहते हैं। किसी भी उत्पाद को जीआई टैग दिलाने के लिए आवेदन करना होता है।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख