शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

चुनाव अभियान के नतीजे 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखेंगे: नाइक

· · 1 मिनट

चुनाव अभियान के नतीजे 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखेंगे: नाइक

पणजी (भाषा)। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने आज कहा कि गोवा का आगामी विधानसभा चुनाव अगले लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं का रुख तय करेगा और BJP के चुनाव अभियान के प्रयासों के नतीजे 2019 के चुनाव में आएंगे।

नाइक ने आज मयेम विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मत हासिल करने के लिए हम जो प्रयास कर रहे हैं, स्वाभाविक रुप से उससे 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए रुख तय होगा। आयुष मंत्री नाइक ने कहा कि हम इस चुनाव के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसका फायदा हमें लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

नाइक गोवा में BJP के स्टार प्रचारकों में से एक हैं और वह उत्तरी गोवा के दौरे पर हैं। प्रदेश में चार फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में स्वीकार किया कि कुछ एक विधानसभा क्षेत्रों में सत्ताविरोधी रुझान दिख सकता है।

नाइक ने कहा, ‘‘सामान्य रुप से सत्ताविरोधी रुझान वहां दिखता है जहां विकास नहीं हुआ। लोग जब देखते हैं कि सरकार ने उनकी आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया तो वे नाराज हो जाते हैं। जहां तक गोवा का सवाल है, अधिकतम क्षेत्रों में शायद ही सत्ताविरोधी रुझान है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख