शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

शोध: दिल के रोगियों में खून का थक्का जमने का पता लगाने वाली पद्धति ईजाद

· · 1 मिनट

शोध: दिल के रोगियों में खून का थक्का जमने का पता लगाने वाली पद्धति ईजाद

ह्यूस्टन (भाषा) अब सुपरकम्प्यूटर के इस्तेमाल से वैज्ञानिको ने एक ऐसी नई पद्धति ईजाद कर ली है जिससे उन लोगों के बारे में पता लग पायेगा जिनके हृदय में खून का थक्का जमने का खतरा बना रहता है।

अमेरिका की जॉन्स होपकिंस यूनीवर्सिटी और ओहायो स्टेट यूनीवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सुपर कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हुये हर मरीज के हिसाब से उसके हृदय का विशिष्ट मॉडल विकसित किया है। शोधकर्ताओं में भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक भी शामिल है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि मुख्य बात यह है कि माइट्रल जेट कितनी मात्रा में हृदय के निचले भाग के बाएं चेंबर (वेंट्रिकल) में प्रवेश करता है। हृदय में रक्त वाहक वाल्व के जरिये निकलने वाली खून की धारा को माइट्रल जेट कहते हैं।

अगर जेट वेंट्रिकल के अंदर गहरायी तक नहीं पहुंचता तो यह हृदय में चैंबर से खून के उचित बहाव को रोकता है जो थक्का जमने, दिल का दौरा पडने और अन्य खतरनाक बीमारियों का कारण बनता है।

शोधकर्ताओं ने 13 मरीजों से लिए गये मापों का विस्तृत अध्ययन किया और दिल के मरीज से जुडा मॉडल बनाने के लिए उनका इस्तेमाल किया। इन मॉडलों में मरीज का रक्त बहाव, शारीरिक संरचना और जैव रसायनों को शामिल किया गया। हृदय के चेंबर शरीर में रक्त को जमा करने वाले सबसे प्रमुख अंग होते हैं जिसके कारण वहां खून का थक्का जमने की सबसे ज्यादा आशंका होती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख