गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

रेलवे में नौकरी पानी है तो आज़माइये ये नुस्खे

· · 1 मिनट

रेलवे में नौकरी पानी है तो आज़माइये ये नुस्खे

लखनऊ। रेलवे भर्ती बोर्ड लगातार नौकरियां निकालता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं का भी रूझान रेलवे की ओर बढ़ रहा है, वो रेलवे विभाग में नौकरी करना सुरक्षित और पसंदीदा मानते हैं।

प्रत्येक वर्ष रेलवे भर्ती बोर्ड या आरआरबी ए, बी, सी और डी ग्रुप के पदों के लिए सूचनाएं निकालता है। परीक्षा में कौन से विषय पूछे जाएंगे, पैटर्न क्या है इस बारे में पैरामांउट कोचिंग संस्थान, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है उसके प्रोफेसर बीके सिंह कुछ बातें बता रहे हैं-

परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय

रेलवे परीक्षा में मुख्यत: चार विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं | यदि इन चार विषयों की तैयारी पूरी है तो परीक्षा को आसानी से पास किया जा सकता है।

  • जनरल अवेयरनेस।
  • अर्थमैटिक (अंकगणित) एबिलिटी।
  • टेक्निकल एबिलिटी।
  • रीजनिंग।

रेलवे भर्ती परीक्षा पैटर्न

  • प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव टाइप) बहुविकल्पी के होंगे, जिसकी भाषा अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू और स्थानीय होगी।
  • सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) में प्रश्न, पदों के लिए आवश्यक शिक्षा के मानक के अनुरूप निर्धारित किए जाएंगे।
  • परीक्षा में प्रश्न कई विकल्पों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार का भी हो सकता है।
  • प्रश्नों में सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य इंटेलिजेंस और रीजनिंग विषयों संबंधित प्रश्न पूछें जाएंगे।
  • सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) परीक्षा में 90 मिनट का समय दिया जाएगा और इसके अंतर्गत 100 प्रश्न होंगे।

तनाव से बचें

परीक्षा का समय पास आ जाने पर तनाव होना एक बड़ी समस्या होती है। यह तनाव आपके लिए बहुत हानिकारक और नकारात्मक परिणाम का कारण भी बन सकता है। इसलिए अपने आपको तनाव से दूर रखें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख