शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए दूध में लहसुन मिलाकर पिएं

· · 1 मिनट

साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए दूध में लहसुन मिलाकर पिएं

जयपुर (आईएएनएस)। लहसुन से आपकी सब्जियां टेस्टी और चटपटी ही नहीं होती, इनसे आप कई सारी परेशानियों से भी बच जाते हैं। ये टेस्ट के साथ ही आपकी हेल्थ का भी पूरा खयाल रखता है।

सर्द मौसम में साइटिका का दर्द ज्यादा परेशान करता है। इससे छुटकारा पाना है तो आपको रेगुलर लहसुन का दूध पीना होगा। इससे साइटिक नसों में आई हुई सूजन और दर्द कम होगा और आपको आराम मिलेगा।

इस दूध में इस कदर गुण हैं कि आप इससे अपने दर्द को दूर भगा सकते हैं। साइटिका एक ऐसा दर्द है, जो आज अधिकांश लोगों को हो जाता है। इसमें कमर से लेकर पैर की नसों तक में दर्द होता है। इसे ही साइटिक नर्व कहते हैं। कभी-कभी तो यह दर्द पैरों तक चला जाता है। साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए लहसुन का दूध प्रभावी उपचार है।

ये हैं फायदे

लहसुन का दूध एक प्राकृतिक पेय है। इसके साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर आंत के परजीवी को मारने के लिए किया जाता रहा है। साथ ही वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से लडऩे के लिए भी ये बेहतरीन एंटीबायोटिक का काम करता है। यह पेय नसों के दर्द में भी आराम दिलाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

पोषक तत्व

गार्लिक मिल्क में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन ए, मिनरल, प्रोटीन, एंजाइम्स आदि होते हैं इसमें। ये सभी बैक्टीरिया को अप्रभावी करने का काम करते हैं। ऐसे में दर्द में इस दूध का सेवन करें और स्वस्थ बने रहें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख