शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

रेल यात्रा में आपकी मदद करेंगे ये ऐप

· · 1 मिनट

रेल यात्रा में आपकी मदद करेंगे ये ऐप

टिकट जुगाड़ – यह एक ऐसा मोबाइल ऐप है जिसे एंड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आपको कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो इस एेप में आपको इससे संबंधित दूसरे विकल्प मिलेंगे। यह वैकल्पिक रूट पर चल रही ट्रेन्स के टिकट के बार में बताएगा। साथ ही दूसरे ट्रेन से आपको कितना ज्यादा वक्त लगेगा यह भी बताया जाता है जिसके जरिए ट्रेन के टिकट भी बुक कराए जा सकते हैं।

ट्रेनमैन – वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं ये तो किसी को नहीं पता होता। कभी-कभी तो एक वेटिंग भी कन्फर्म नहीं होता। ऐसे में कई बार महत्वपूर्ण काम भी मिस हो जाते हैं। टिकट कन्फर्म होगा कि नहीं यह जानने में यह एेप आपकी मदद करेगा। इसके अलावा इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं जिनमें तत्काल टिकट बुक कराने के टिप्स के साथ-साथ ट्रिक्स भी शामिल हैं।

रेल यात्री- इस एेप में कई ऐसी खूबियां हैं इसके जरिए ट्रेन की स्पीड, रनिंग स्टेटस, पीएनआर स्टेटस और फूड ऑर्डर फीचर्स यूज कर सकते हैं। इसके अलावा इससे कोच की स्थिति, कैब की जानकारी और प्लेटफॉर्म नंबर के बारे में भी जान सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख