चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

गाँव कनेक्शन | Jul 26, 2019, 13:24 IST
#karnataka
कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। शुक्रवार शाम 6 बजे कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अकेले शपथ ली। अगले कुछ दिन में उनके मंत्रीमंडल का निर्णय हो जाएगा।

बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से बात-चीत के आधार पर कैबिनेट का गठन किया जाएगा। इससे पहले पिछले दस दिन से चले आ रही नाटकीय घटनाक्रम में कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को अपनी कुर्सी गवानी पड़ी थी। मंगलवार को विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में वह बहुमत साबित नहीं कर पाए थे।

इसके बाद येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम को ही शपथ लेंगे जबकि कैबिनेट का विस्तार राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद किया जाएगा।



मुख्यमंत्री के तौर पर यह येदियुरप्पा का चौथा कार्यकाल होगा। इससे पहले मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज तीन दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। तब वह बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने इस आधार पर सरकार बनाने का दावा किया था कि उनकी पार्टी 225 सदस्यीय विधानसभा में 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी।

Tags:
  • karnataka
  • story

Follow us
Contact
  • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
  • neelesh@gaonconnection.com

© 2025 All Rights Reserved.