शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

उत्तराखंड में लोहाघाट सीट के एक मतदान केंद्र पर पुन: मतदान के आदेश

· · 1 मिनट

उत्तराखंड में लोहाघाट सीट के एक मतदान केंद्र पर पुन: मतदान के आदेश

देहरादून (भाषा)। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में लोहाघाट विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराये जाने के आदेश दिये हैं। यहां ईवीएम में गडबड़ी के कारण बीच में ही मतगणना रोकनी पड़ी थी।

राज्य के निर्वाचन कार्यालय ने कल रात यहां कहा कि कर्णकरायत में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र संख्या 128 पर पुन: मतदान के आदेश दिये गये हैं। यहां तकनीकी खामी के कारण ईवीएम ने नतीजे दिखाना बंद कर दिया था जिससे प्रशासन को मतगणना रोकनी पड़ी थी। कार्यालय ने कहा कि 15 मार्च को फिर से मतदान कराया जाएगा। उसी शाम को मतगणना की जाएगी और नतीजे घोषित किये जाएंगे।

जब ईवीएम बंद हुई तो भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फरत्याल अपनी करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस के खुशाल सिंह से 450 मतों से आगे चल रहे थे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करते हुये 70 में से 56 सीटों पर कब्जा किया है जबकि कांग्रेस केवल 11 सीटों पर सिमट गयी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख