सोमवार, 30 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

ताजमहल ही क्यों राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, लाल किला भी ध्वस्त किया जाए: आजम खान

· · 1 मिनट

रामपुर (भाषा)। समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान ने कहा है कि राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और लाल किला जैसे स्मारकों को तोड़ा जाना चाहिए क्योंकि वे भी ताजमहल की तरह दासता का प्रतीक हैं।

सपा विधायक की टिप्पणी भाजपा विधायक संगीत सोम के भारत की विरासत में ताजमहल के स्थान पर सवाल उठाने के जवाब में कल रात आई। सोम ने कहा था कि इतिहास से मुगल शासकों को हटाने के लिए इसे फिर से लिखा जाएगा।

आजम खान ने मीडिया से कहा, मेरी हमेशा यह राय रही है कि दासता के सभी प्रतीकों को हटाया जाना चाहिए। क्यों सिर्फ ताजमहल को। क्यों न संसद, राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार और लालकिला को भी हटाया जाए। ये सब दासता के प्रतीक हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा और सोम ताजमहल को भारत की धरोहर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं तो भाजपा विधायक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस स्मारक को ध्वस्त करने के लिये आगे आना चाहिए। उन्होंने अपनी बातों पर अमल नहीं करने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख