शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राजौरी विधानसभा सीट: भाजपा आगे, आप तीसरे स्थान पर चल रही

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है और पांचवे दौर के समाप्त होने के बाद भाजपा जीत की ओर बढ़ती प्रतीत हो रही है। आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर चल रही है। इस सीट पर नौ अप्रैल को उपचुनाव हुआ था।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भाजपा प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा 13,542 मतों के साथ अपनी निकटतम प्रतिद्वन्द्वी मीनाक्षी चंदेला से करीब 4000 मतों से आगे चल रहे हैं। पांचवे दौर की मतगणना के बाद आप प्रत्याशी हरजीत सिंह 2,668 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतगणना सुबह आठ बजे शुरु हुई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया सुबह साढे दस बजे तक पूर्ण होने का अनुमान है।

पश्चिम दिल्ली की इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 1.6 लाख से अधिक है और नौ अप्रैल को करीब 47 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह सीट इस साल के शुरु में आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी। जनरैल सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लडने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आप, भाजपा-अकाली गठबंधन तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। भाजपा और कांग्रेस के लिए इस उप चुनाव में सफलता शहर की राजनीति में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए जरुरी है, जबकि आम आदमी पार्टी के लिए यह उसकी लोकप्रियता की परीक्षा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख