शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की

· · 1 मिनट

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की

अहमदाबाद (भाषा)। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अगले महीने गुजरात चुनावों में कांग्रेस को समर्थन देने की आज घोषणा की और उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ने पटेल समुदाय को आरक्षण देने की उनकी मांग स्वीकार कर ली है।

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनाव घोषणापत्र में पाटीदारों को आरक्षण का लाभ देने की बात शामिल करेगी। हार्दिक पटेल ने कहा, ”कांग्रेस पाटीदार समुदाय को आरक्षण देने पर सहमत हो गई है।”

ये भी पढ़ें – भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिये उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह के गृह राज्य में भाजपा के लंबे शासन को खत्म करने के लिए जोर शोर से अभियान चलाया है। कांग्रेस पिछले कुछ समय से पटेल आंदोलन के नेता को लुभाने में लगी हुई थी। गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें – लालू ने दिया संकेत बिहार के अगले चुनाव में तेजस्वी हो सकते हैं राजद का चेहरा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख