शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

राजस्थान की मंडियों में हड़ताल जारी, किराना बाजार पर पड़ सकता है असर

· · 2 मिनट

राजस्थान की मंडियों में हड़ताल जारी, किराना बाजार पर पड़ सकता है असर

लखनऊ। राजस्थान में कपास के एक प्रकार नरमा की सरकारी खरीद में आढ़त को लेकर शुरु हुई हड़ताल से प्रदेश की करीब ढाई सौ मंडियों में कामकाज ठप है। एक सितंबर से शुरु हुई हड़ताल का आज तीसरा दिन है।

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने समाचार भाषा एजेंसी को बताया कि राज्य की सभी 247 मंडियों में काम बिलकुल ठप है और कोई कारोबारी गतिविधि नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि इस दौर में यह हड़ताल पांच सितंबर तक रहेगी। इसके बाद आगे का कार्यक्रम बनेगा। आढ़तिए केंद्र सरकार द्वारा नरमे की सरकारी खरीद में व्यापारियों को आढ़त नहीं देने के फैसले से नाराज चल रहे हैं।

गुप्ता ने कहा कि राज्य में 247 मंडियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में तेल मिलें, दाल मिलें व आटा मिलें हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के 25,000 आढ़त व्यापारी ही बेरोजगार नहीं होंगे, बल्कि इससे उन पर नर्भिर साढ़े सात लाख अन्य लोगों की रोजी-रोटी पर भी संकट आएगा।

संघ की मांग है कि उनकी आढ़त न केवल बहाल की जाए बल्कि उसे दो प्रतिशत से बढ़ाकर ढाई प्रतिशत किया जाए। ऑफ सीजन के कारण मंडियों में पहले ही जिंसों की काफी कम थी, रही सही कसर इस हड़ताल ने पूरी कर दी है। हड़ताल के चलते राज्य की सभी मंडियों में एक तरह का सन्नाटा पसरा रहा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हड़ताल लंबी चलती है तो शहरों के किराना बाजार पर असर पड़ेगा। दैनिक भास्कर की एक ख़बर के मुताबिक उदयपुर संभाग की सबसे बड़ी सबीना मंडी से हड़ताल से संभाग की किराना दुकानों पर रोजाना 60-70 टन अनाज सप्ली होता था। जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और भी यहां से माल सप्लाई होता था, जो हड़ताल के चलते प्रभावित है।

मंडी कर्मचारी 32 मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। कर्माचारियों का कहना है 5 सितंबर तक मांगे न मानी गईं तो अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी। आम लोगों पर फिलहाल इसका असर नजर नहीं आ रहा है।

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमा राम ने गांव कनेक्शन को बताया कि हड़ताल का किसान पर सीधा असर नहीं है और इसमें भागी भागीदारी भी नहीं है। क्योंकि फसलों का कोई सीजन नहीं है। किसान को जिंस बेचने मंडी आ नहीं रहा, इसलिए हड़ताल का ज्यादा प्रभाव नहीं है।

ये भी पढ़ें- देश में प्याज, आलू, टमाटर के उत्पादन में मामूली कमी, रेट पर पड़ सकता है असर

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख