शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

गोशालाओं के लिए अनुदान बढ़ाएगी राजस्थान सरकार : गहलोत

· · 1 मिनट

गोशालाओं के लिए अनुदान बढ़ाएगी राजस्थान सरकार : गहलोत

जयपुर (भाषा)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार गोशालाओं के लिए अच्छी से अच्छी नयी नीति बनाएगी तथा प्रति पशु देय अनुदान बढ़ाएगी ताकि गोशाला संचालकों को इस काम में कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि सूखा प्रभावित जिलों में चारा डिपो खोले जाएंगे।

गहलोत यहां सीतापुरा स्थिति जे.ई.सी.सी में एक दिवसीय राज्य स्तरीय ‘गोरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘गोशालाओं को अभी प्रति पशु अभी जो पैसा मिलता है वह काफी कम है। उससे गायों का भला नहीं हो सकता। 16 रुपये और 32 रुपये से किसी गाय या छोटे पशु का पेट नहीं भर सकता इसका एहसास मुझे व मेरी सरकार को भी है।”

यह भी पढ़ें- छुट्टा पशु समस्या: ‘यूरिया की तरह गाय के गोबर खाद पर मिले सब्सिडी, गोमूत्र का हो कलेक्शन’

गहलोत ने कहा, ‘आप निश्चिंत रहे मैंने विभाग के अधिकारियों से कहा है कि पूरे सोच विचार के बाद कैसे यह राशि इतनी बढाई जाए कि गाय का पेट भर सके। तभी गाय का भला हो सकेगा।’

RDESController-2538
RDESController-2538


मुख्यमंत्री ने कहा, ”इस आयोजन से सामने आये सुझावों और विचारों का समावेश करते हुए गोशालाओं के लिए अच्छी से अच्छी नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, गोचर भूमि के लिहाज से प्राथमिकता गोशाला को दी जानी चाहिए। जिन छह सात जिलों में अकाल व सूखा पड़ा है वहां भी हमने चारा डिपो खोलने और गायों के लिए शिविर लगाने का फैसला किया है। जल्द ही यह काम शुरू होगा।”

इसके साथ ही उन्होंने गोशालाओं को स्वावलंबी और आत्मनर्भिर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, “सरकार की एक सीमा होती है। सरकार के साथ जब समाज सहयोग करता है तभी कोई भी योजना ज्यादा कामयाब होगी।”

यह भी पढ़ें- भारत की देसी नस्लों से तैयार हुई हैं विदेशी गाय

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख