शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राहुल गांधी का 13वां सवाल: लोकपाल के गठन को क्यों किया दरकिनार?

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिये बिना उन्हें मौनसाहब करार दिया और उनसे अपना 13वां सवाल किया कि लोकपाल के गठन को क्यों दरकिनार किया गया?

ट्वीट कर पूछा 13वां सवाल

राहुल ने 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब श्रृंखला के तहत सोमवार को केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी की सरकार से 13वां सवाल किया। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, कहते थे देंगे जवाबदेह सरकार, किया लोकपाल क्यों दरकिनार?

किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार

उन्होंने सवाल किया, जीएसपीसी (गुजरात राज्य पेट्रोलियम कार्पोरेशन), बिजली-मेट्रो घोटाले, शाह-जादा पर चुप्पी हर बार, मित्रों की जेब भरने को हैं बेकरार। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, लम्बी है लिस्ट और मौनसाहब से है जवाब की दरकार, किसके अच्छे दिन के लिए बनाई सरकार?

ट्विटर के जरिये जवाब मांगते आए

गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष इस श्रृंखला के तहत भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न मुद्दों पर ट्विटर के जरिये जवाब मांगते आये हैं। गुजरात चुनाव में पहले चरण का मतदान नौ दिसंबर को हो चुका है और दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।

यह भी पढ़ें: मोदी ने बोला राहुल पर हमला कहा- राहुल को नहीं है खेती की जानकारी

राहुल गांधी बने कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष

अपनी घरेलू राजनीति में हमें ना घसीटें, अपने दम पर जीतें चुनाव: पाकिस्तान

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख