शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राहुल गांधी हमेशा संसद के बाहर बोलते हैं : रुडी

· · 1 मिनट

कोलकाता (भाषा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने आज कहा कि वह हमेशा संसद के बाहर बोलना पसंद करते हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर लोकसभा नहीं चलने देने का आरोप लगाया।

रुडी ने यहां दो कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस उपाध्यक्ष हमेशा संसद के बाहर मीडिया के सामने बोलते हैं और देश उन्हें संसद के अंदर बोलते हुए देखना चाहता है।” राहुल के बयान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘संसद के अंदर उन्हें सीट आवंटित है और मेरा भी मानना है कि उनके सामने का माइक्रोफोन काम करता है। अगर संसद के अंदर बोलने का अवसर वह नहीं उठा पा रहे हैं तो उनकी सहायता भगवान करें।” राहुल ने कहा था कि उन्हें संसद के अंदर नहीं बोलने दिया जा रहा है।

लोकसभा के शीत सत्र के बर्बाद होने के बारे में पूछने पर भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह कहना विचित्र है कि सत्तारूढ़ दल चर्चा से भाग रहा है। विपक्ष नोटबंदी पर चर्चा नहीं करना चाहता। और आज संसद :सत्र: का अंतिम दिन था।”

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (विपक्ष) केवल इतनी ही सफलता थी कि उन्होंने संसद सत्र को बाधित किया।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने सांसदों को निर्देश दिया कि सदन को बाधित किया जाए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख