शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मानहानि मामले पर राहुल गांधी को 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत

मानहानि के एक मामले में मुंबई की मझगांव मेट्रोपोलिटन अदालत ने राहुल के खिलाफ समन जारी किया था। राहुल अब उस मामले के तहत पेशी के लिए अदालत पहुंचे थे। अदालत ने उन्हें इस मामले में 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है ।

· · 2 मिनट

मानहानि मामले पर राहुल गांधी को 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत

लखनऊ। मानहानि के एक मामले में मुंबई की मझगांव मेट्रोपोलिटन अदालत ने राहुल के खिलाफ समन जारी किया था। राहुल उस मामले के तहत पेशी के लिए अदालत पहुंचे थे। अदालत ने उन्हें इस मामले में 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। दरअसल यह मामला सितंबर 2017 में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद राहुल गांधी की ओर से आरएसएस के खिलाफ बयान देने के मामले पर आरएसएस कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी की तरफ से दर्ज कराई गई थी।

https://t.co/QVGlntFi2L

राहुल के अलावा सीताराम येचुरी पर भी मामला दर्ज

राहुल के अलावा इस मामले में कई और लोगों के नाम भी दर्ज थे। जोशी ने 2017 में राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया था। बाद में अदालत ने सोनिया गांधी के खिलाफ मामला खाारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें- बजट 2019: क्या ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तरह किसानों को सीधी रकम का दायरा बढ़ाएगी मोदी सरकार ?

आरएसएस(RSS) के खिलाफ दिया था बयान

दरअसल पत्रकार गौरी लंकेश की सितंबर 2017 में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसपर राहुल गांधी ने बयान दिया था की बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ बोलने वाले व्यक्तियों पर दबाव बनाया जाता है, पीटा जाता है औऱ उनकी हत्या करा दी जाती है। जोशी की शिकायत के बाद अदालत ने राहुल गांधी और सीताराम येचुरी को समन जारी कर अदालत में पेश होने को कहा था।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के इस्तीफे पर बोलीं प्रियंका, निर्णय का सम्मान है

हाल ही में राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया है इस्तीफा

हाल ही में राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के एक महीने दस दिन के बाद राहुल गांधी ने कहा है कि वह अब अध्यक्ष नहीं हैं और कांग्रेस वर्किंग कमेटी को जल्द से जल्द अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए। संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि नए अध्यक्ष के लिए चुनाव एक महीने पहले ही हो जाना चाहिए था।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत कर दिया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख