शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राहुल में मोदी के बेनकाब करने की हिम्मत नहीं : केजरीवाल

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेनकाब करने की हिम्मत नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी में नरेंद्र मोदी को बेनकाब करने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि जिस दिन वह ऐसा करेंगे, मोदी जी उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार करवा देंगे।”

केजरीवाल की टिप्पणी राहुल के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पास मोदी के व्यक्तिगत तौर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के सबूत हैं। अगर वह इसे उजागर कर देंगे तो मोदी का गुब्बारा फूट जाएगा। राहुल ने हालांकि ऐसा कोई खुलासा नहीं किया है। शुक्रवार को उन्होंने किसानों की परेशानियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराने के लिए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख