शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राहुल गांधी ‘अटेंशन सीकिंग डिसॉर्डर’ से ग्रस्त हो गए हैं: BJP

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। नोटबंदी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर राहुल गांधी के लगातार प्रहार पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ‘अटेंशन सीकिंग डिसॉर्डर’ से ग्रस्त हो गए और टीआरपी के लिए निम्न स्तर का बयान देने लगे हैं, ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य लाभ करना चाहिए।

BJP के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि टीआरपी के लिए आजकल राहुल गांधी बेहद निम्न स्तर के बयान देने लगे हैं। उनकी यह मनोदशा दर्शाती है कि वे ‘अटेंशन सीकिंग डिसॉर्डर’ के ग्रस्त हो गए हैं जो आम तौर पर कम उम्र में होता है। लेकिन अगर 48 वर्ष की आयु में भी राहुल इस डिसॉर्डर से ग्रस्त हैं तो उन्हें निश्चित रुप से स्वास्थ्य लाभ करना चाहिए।

कांग्रेस और उसके उपाध्यक्ष को यह समझ लेना चाहिए कि मोदी सरकार देश में लम्बे समय तक शासन करने वाली है। नरेन्द्र मोदी आम लोगों के प्रधानमंत्री हैं और आम लोगों से जुड़े रहते हैं।

श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय सचिव, BJP

BJP नेता ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा था और मोदी सरकार देश से भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने के लिए कृतसंकल्प है।

देश और गाँव-गरीब के विकास में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा बाधक है। भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने के लिए जो भी प्रभावी कदम उठाने होंगे। मोदी सरकार उन कदमों को उठायेगी, चाहे कोई कितनी भी आलोचना क्यों न करे।

श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय सचिव, BJP

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि भ्रष्टाचार देश के विकास में बड़ी बाधा है। राहुल के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी जिक्र किया था कि विकास के लिए जारी किये गए एक रुपये में से केवल 10 पैसा ही लोगों तक पहुंचता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख