शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नीतीश अब गाली दिलवा रहे हैं : रघुवंश

· · 1 मिनट

पटना (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ महगठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नजदीकी के संबंध में दिए गए बयान के बाद महगठबंधन में उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) जहां राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से रघुवंश को पार्टी से निकालने की मांग की है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश ने शुक्रवार को एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमर पर निशाना साधा।

जद (यू) द्वारा पार्टी से निकाले जने की मांग पर रघुवंश ने जद (यू) पर पलटवार करते हुए कहा, “महागठबंधन नोटबंदी के खिलाफ है। नोटबंदी पर नीतीश कुमार का अलग स्टैंड लेना कौन से गठबंधन धर्म का पालन है?” रघुवंश ने साफ तौर पर कहा, “नीतीश कुमार मुझे गाली दिलवा रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व पूर्व रघुवंश ने नीतीश द्वारा नोटबंदी का समर्थन किए जाने पर कहा था कि उनकी भाजपा से नजदीकी बढ़ रही है अैर अगर वे (नीतीश) राजग में चले जाएं, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

राजद नेता के इस बयान पर जद (यू) के प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने रघुवंश को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए कहा था, “वे पॉलिटिकल कोमा में चले गए हैं। लालू प्रसाद अब रघुवंश को पार्टी से निकालें। ऐसे बयानों से महगठबंधन कमजोर हो रहा है।” उन्होंने कहा कि रघुवंश लगातार जद (यू) नेता के खिलाफ बोलते रहते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख