गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

गेहूँ, सरसों जैसी रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए यूपी सरकार करेगी किसानों की मदद

गेहूँ, सरसों, चना, मटर जैसी फसलों की खेती का रकबा बढ़ाने और अधिक उत्पादन लेने के लिए किसानों की पूरी मदद करने की तैयारी की जा रही है।

· · 2 मिनट

गेहूँ, सरसों जैसी रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए यूपी सरकार करेगी किसानों की मदद

उत्तर प्रदेश में रबी फसलों की बंपर उत्पादन की तैयारी चल रही है, प्रदेश सरकार ने इस बार बुवाई क्षेत्रफल के साथ ही उत्पादन बढ़ाने की तैयार कर ली है।

प्रदेश में खरीफ फ़सलों जैसे- धान, मक्का, बाजरा, ज्वार की खरीद के साथ ही रबी सीजन में खाद्यान्न और तिलहनी फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार कर ली है।

रबी सत्र 2022-23 में जहाँ 136.06 लाख हेक्टेयर में खेती की गई थी और 427.83 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ। वहीं, इस बार रबी सत्र 2023-24 में खाद्यान्न और तिलहनी फसलों के अन्तर्गत 134.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बुवाई और 448.66 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार ने रबी उत्पादन 2023 फसल उत्पादन रणनीति में कुल खाद्यान्न उत्पादन के 428.77 लाख मीट्रिक टन और तिलहन उत्पादन के 19.90 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष गेहूँ, जौ, मक्का, चना, मटर, मसूर, राई सरसों, तोरिया, अलसी के लिए अलग-अलग लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

Also Read: गेहूं की खेती: इस तारीख से पहले कर लें बुवाई, साथ ही जानिए बुवाई से पहले बीजोपचार क्यों है जरूरी

किसानों के खेती से अधिक उत्पादन लेने और आय बढ़ाने के लिए किसानों को नई तकनीक भी बताईं जाएँगी। फसल सघनता में वृद्धि के लिए किसानों को साल में दो या तीन फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तो खरीफ में बुवाई से खाली खेतों में तोरिया या लाही की बुवाई के लिए जागरूक किया जाएगा।

वहीं, जिन क्षेत्रों में गन्ना की खेती हो रही है, वहाँ गन्ने से खाली होने वाले खेतों और शीघ्र पकने वाली अरहर से खाली खेतों में पछेती गेहूँ की प्रजातियों की बुवाई को भी सरकार प्रोत्साहित कर रही है।

देवरिया, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, बस्ती, बाराबंकी, अयोध्या, सीतापुर खीरी और जौनपुर, जहाँ मक्का की खेती होती है वहाँ संकर मक्का की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह उत्पादकता में वृद्धि के लिए न्यूनतम उत्पादकता वाले ब्लॉक के संबंध में खास रणनीति भी तैयार की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने पावर कारपोरेशन, सिंचाई विभाग और नलकूप विभाग को निर्देश दिए हैं कि फसल उत्पादन के समय बिजली की आपूर्ति, नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी चलने और सरकारी नलकूपों को कार्यरत रखा जाए। बीज शोधन के बाद ही बीज की बुआई के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि सूक्ष्म पोषक तत्व का प्रयोग मृदा परीक्षण के बाद फायदेमंद साबित होता है।

Also Read: उत्तरी गंगा-सिंधु के मैदानी क्षेत्रों के लिए गेहूं उत्पादन की उन्नत तकनीक; कब और कैसे करें बुवाई

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख